20-हिंदी अति लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर भाग-3



1. सार्थक शब्द किसे कहते है?
उत्तर- जिस वर्ण समूह का कोई न कोई स्पष्ट रूप से अर्थ निकले, सार्थक शब्द कहलाते है।
उदा• - लड़का, गाय, रोटी, पानी आदि।
2. निरर्थक शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर- जिस वर्ण समूह का कोई अर्थ नही निकलता है, वह निरर्थक शब्द कहलाते है।
3. चन्र्दमौलि किसका पर्यायवाची है?
उत्तर- महादेव का
4. कवीश्वर का सन्धि-विच्छेद है।
उत्तर- कवि + ईश्वर (दीर्घ सन्धि)
5. स्थावर का विलोम शब्द है।
उत्तर- जंगम
6. ‘कान का कच्चा होना’ मुहावरे का अर्थ है।
उत्तर- सुनी बात पर विश्वास करना।
7. स्पर्श संघर्षी व्यंजन कौन कौन से होते है?
उत्तर- च, छ, ज, झ।


8. ‘चाकू’ का बहुवचन क्या होगा?
उत्तर- ‘चाकू’ का बहुवचन ‘चाकू’ ही होगा क्योंकि चाकू एक अकरान्त पुल्लिंग है।
9. ‘दिग्विजय’ का सन्धि-विच्छेद है।
उत्तर- दिक् + विजय
10. ‘सप्तसिन्धु’ का समास विग्रह है।
उत्तर- सात सिन्धुओ का समूह।(द्विगु समास)
11. विकारी शब्द किसे कहते है?
उत्तर- जिन शब्दों के रूप में लिंग, वचन तथा कारक के अनुसार परिवर्तन का विकार आता है, उन्हें विकारी शब्द कहते है।
12. समुच्चयबोधक शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर- वे शब्द जो शब्दों, वाक्यो या वाक्यांशों को परस्पर जोड़ते हैं, उन्हें समुच्चयबोधक शब्द कहते है।
उदा• - तथा, और, किन्तु, लेकिन आदि।
13. समस्त पद किसे कहते हैं ?
उत्तर- समास रचना में जो शब्द बनता है, उसे समस्त पद कहते हैं। समस्त पद को सामासिक शब्द भी कहते हैं।
14. ‘उन्मूलन’ का विलोम शब्द है।
उत्तर- रोपण
15. ‘आधी खोपड़ी’ मुहावरे का अर्थ है।
उत्तर- मूर्ख होना।


16. वीभत्स रस का स्थायीभाव है।
उत्तर- जुगुप्सा/घृणा
17. संचारी भाव किसे कहते है?
उत्तर- मन में आने-जाने वाले भावों को संचारी भाव या व्यभिचारी भाव कहते है।
18. संचारी भावों की संख्या कितनी मानी गई है?
उत्तर- संचारी भावों की संख्या 33 मानी गई है।
19. ‘सदानन्द’का संधि-विच्छेद है।
उत्तर- सत् + आनन्द
20. विषधर का समास विग्रह है।
उत्तर- विष को धारण करने वाला (सर्प)【बहुव्रीहि समास】

20-हिंदी अति लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर भाग-3 20-हिंदी अति लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर भाग-3 Reviewed by niteesh chandra on 09:39:00 Rating: 5

No comments:

Theme images by chuwy. Powered by Blogger.