हिन्दी Quiz 8(लेखक विशेष)


1. ‘अंधा कुआँ’  नाटक के लेखक है-
I. मोहन राकेश         
II. विष्णु कुमार
III. जगदीशचंद्र माथुर
IV. लक्ष्मीनारायण लाल

2. ‘तदीय समाज’ की स्थापना किसने की थी-
I. दयानंद सरस्वती   
II. राजा राममोहन राय
III. भारतेंदु हरिश्चंद्र   
IV. केशवचंद्र सेन


3. ‘मधुलिका’ जयशंकर प्रसाद की किस कहानी की पात्र है -
I. आकाशदीप           
II. इंद्रजाल
III. गुंडा                     
IV. पुरस्कार

4. ‘आधे-अधूरे’ नाटक के रचनाकार है -
I. अमृतलाल नागर   
II. मन्नू भंडारी
III. मोहन राकेश         
IV. निर्मल वर्मा

5. ‘मेरी तिब्बत यात्रा’ के रचनाकार कौन है-
I. श्रीराम शर्मा         
II. बनारसीदास चतुर्वेदी
III. महादेवी वर्मा         
IV. राहुल संकृत्यायन

6. ‘त्यागपत्र’ उपन्यास के उपन्यासकार कौन हैं-
I. यशपाल               
II. जैनेंद्र
III. अज्ञेय                   
IV. उपेंद्रनाथ ‘अश्क’

7. मैथिलीशरण गुप्त ने नहीं लिखा है -
I. साकेत                 
II. कामायनी
III. जयद्रथ वध           
IV. यशोधरा

8. सरस्वती पत्रिका के संपादक कौन थे -
I. भारतेंदु हरिश्चंद्र   
II. बालकृष्ण भट्ट
III. महावीर प्रसाद द्विवेदी
IV. बालमुकुंद गुप्त


9. रामचरित्र मानस में कांड का सही क्रम हैं-
I. सुंदरकांड,अयोध्याकांड,बालकांड,लंकाकांड
II. बालकांड,अयोध्याकांड,सुंदरकांड,लंकाकांड
III. अयोध्याकांड,बालकांड,सुंदरकांड,लंकाकांड
IV. लंकाकांड,अयोध्याकांड,बालकांड,सुंदरकांड

10. आदिकाल में पहेलियां लिखने वाले कवि थे-
I. जगनिक                 
II. खुसरो
III. सरहया                   
IV. गोरखनाथ

उत्तर-: 1-४   2-३   3-४   4-३   5-४   6-२   7-२   8-३  9-२   10-२  




यदि आप किसी topic पर one-liner, Quiz चाहते हैं या आपके पास कोई सुझाव है कृपया हमें नीचे comment box में लिखें 
चर्चा व प्रश्नोत्तर हेतु हमें  whatsaap पर सम्पर्क करें: 9453513579
&

हिन्दी Quiz 8(लेखक विशेष) हिन्दी Quiz 8(लेखक विशेष) Reviewed by Ravi kumaR on 19:45:00 Rating: 5

No comments:

Theme images by chuwy. Powered by Blogger.