- जिसका जन्म न हुआ हो -अजन्मा
- पुस्तकों की समीक्षा करने वाला -समीक्षक , आलोचक
- जिसे गिना न जा सके -अगणित
- जो कुछ भी नहीं जानता हो -अज्ञ
- जो बड़ा हो - अग्रज
- जो छोटा हो - अनुज
- जो बहुत थोड़ा जानता हो -अल्पज्ञ
- जिसकी कल्पना न की जा सके -अकल्पनीय
- जिसकी आशा न की गई हो -अप्रत्याशित
- जो इन्द्रियों से परे हो -अगोचर
- जो विधान के विपरीत हो -अवैधानिक
- जो संविधान के प्रतिकूल हो -असंवैधानिक
- जिसे भले -बुरे का ज्ञान न हो -अविवेकी
- जिसके समान कोई दूसरा न हो -अद्वितीय
- जिसे वाणी व्यक्त न कर सके -अनिर्वचनीय
- जैसा पहले कभी न हुआ हो -अभूतपूर्व
- जो व्यर्थ का व्यय करता हो -अपव्ययी
- बहुत कम खर्च करने वाला -मितव्ययी
- सरकारी गजट में छपी सूचना -अधिसूचना
- जिसके पास कुछ भी न हो- अकिंचन
- दोपहर के बाद का समय -अपराह्न
- जिसका निवारण न हो सके -अनिवार्य
- देहरी पर रंगों से बनाई गई चित्रकारी -अल्पना
- आदि से अन्त तक -आघन्त
- जिसका परिहार करना सम्भव न हो- अपरिहार्य
- जो ग्रहण करने योग्य न हो -अग्राह्य
- जिसे प्राप्त न किया जा सके -अप्राप्य
- जिसका उपचार सम्भव न हो -असाध्य
- भगवान में विश्वास रखने वाला -आस्तिक
- भगवान में विश्वास न रखने वाला -नास्तिक
- आशा से अधिक -आशातीत
- ऋषि की कही गई बात -आर्ष
- पैर से मस्तक तक -आपादमस्तक
- अत्यंत लगन एवं परिश्रम वाला -अध्यवसायी
- आतंक फैलाने वाला -आंतकवादी
- देश के बाहर से कोई वस्तु मंगाना -आयात
- जो तुरंत कविता बना सके -आशुकवि
- उत्तर -पूर्व का कोण -ईशान
- जिसके हाथ में चक्र हो -चक्रपाणि
- जिसके मस्तक पर चन्द्रमा हो -चन्द्रमौलि
- जो दूसरों के दोष खोजे -छिद्रान्वेषी
- जानने की इच्छा -जिज्ञासा
- जानने को इच्छुक -जिज्ञासु
- जीवित रहने की इच्छा -जिजीविषा
- इन्द्रियों को जीतने वाला -जितेन्द्रिय
- जीतने की इच्छा वाला -जिगीषु
- जहाँ सिक्के ढाले जाते हैं -टकसाल
- जो त्यागने योग्य हो -त्याज्य
- जिसे पार करना कठिन हो -दुस्तर
- जंगल की आग -दावाग्नि
- गोद लिया हुआ पुत्र -दत्तक
- बिना पलक झपकाए हुए -निर्निमेष
- जिसमें कोई विवाद ही न हो -निर्विवाद
- जो निन्दा के योग्य हो -निन्दनीय
- मांस रहित भोजन -निरामिष
- रात्रि में विचरण करने वाला -निशाचर
- किसी विषय का पूर्ण ज्ञाता -पारंगत
- पृथ्वी से सम्बन्धित -पार्थिव
- रात्रि का प्रथम प्रहर -प्रदोष
- जिसे तुरंत उचित उत्तर सूझ जाए -प्रत्युत्पन्नमति
- मोक्ष का इच्छुक -मुमुक्षु
- मृत्यु का इच्छुक -मुमूर्षु
- युद्ध की इच्छा रखने वाला -युयुत्सु
- जो विधि के अनुकूल है -वैध
- जो बहुत बोलता हो -वाचाल
- शरण पाने का इच्छुक -शरणार्थी
- सौ वर्ष का समय -शताब्दी
- शिव का उपासक -शैव
- देवी का उपासक -शाक्त
- समान रूप से ठंडा और गर्म -समशीतोष्ण
- जो सदा से चला आ रहा हो -सनातन
- समान दृष्टि से देखने वाला -समदर्शी
- जो क्षण भर में नष्ट हो जाए -क्षणभंगुर
- फूलों का गुच्छा -स्तवक
- संगीत जानने वाला -संगीतज्ञ
- जिसने मुकदमा दायर किया है -वादी
- जिसके विरुद्ध मुकदमा दायर किया है -प्रतिवादी
- मधुर बोलने वाला -मधुरभाषी
- धरती और आकाश के बीच का स्थान -अंतरिक्ष
- हाथी के महावत के हाथ का लोहे का हुक -अंकुश
- जो बुलाया न गया हो -अनाहूत
- सीमा का अनुचित उल्लंघन -अतिक्रमण
- जिस नायिका का पति परदेश चला गया हो -प्रोषित पतिका
- जिसका पति परदेश से वापस आ गया हो -आगत पतिका
- जिसका पति परदेश जाने वाला हो -प्रवत्स्यत्पतिका
- जिसका मन दूसरी ओर हो -अन्यमनस्क
- संध्या और रात्रि के बीच की वेला -गोधुलि
- माया करने वाला -मायावी
- किसी टूटी - फूटी इमारत का अंश -भग्नावशेष
- दोपहर से पहले का समय -पूर्वाह्न
- कनक जैसी आभा वाला -कनकाय
- हृदय को विदीर्ण कर देने वाला -हृदय विदारक
- हाथ से कार्य करने का कौशल -हस्तलाघव
- अपने आप उत्पन्न होने वाला -स्त्रैण
- जो लौटकर आया है -प्रत्यागत
- जो कार्य कठिनता से हो सके -दुष्कर
- जो देखा न जा सके -अलक्ष्य
- बाएँ हाथ से तीर चला सकने वाला -सव्यसाची
- वह स्त्री जिसे सूर्य ने भी न देखा हो -असुर्यम्पश्या
- यज्ञ में आहुति देने वाला -हौदा
- जिसे नापना सम्भव न हो -असाध्य, अनन्त
- जिसने किसी दूसरे का स्थान अस्थाई रूप से ग्रहण किया हो -स्थानापन्न
यदि आप किसी topic पर one-liner, Quiz चाहते हैं या आपके पास कोई सुझाव है कृपया हमें नीचे comment box में लिखें
चर्चा व प्रश्नोत्तर हेतु हमें whatsaap पर सम्पर्क करें: 9453513579
चर्चा व प्रश्नोत्तर हेतु हमें whatsaap पर सम्पर्क करें: 9453513579
&
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द: Hindi Class 3
Reviewed by Ravi kumaR
on
17:09:00
Rating:
No comments: