Psychology in brief/मनोविज्ञान संक्षेप में



  • मनोविज्ञान शब्द ग्रीक भाषा के दो शब्दों Psyche तथा Logos से मिलकर बना है
  • इन शब्दों का मिलाजुला अर्थ है आत्मा से/मन से विचार या अध्ययन करना
  • 16वीं शताब्दी के दार्शनिकों जैसे कि प्लूटो, अरस्तु व डैकार्टे ने मनोविज्ञान को आत्मा का अध्ययन करने वाला विज्ञान बताया था
  • 17 वीं शताब्दी में मनोविज्ञान को विचारकों ने मन का अध्ययन करने वाला विज्ञान माना क्योंकि पूर्व विचारक यह स्पष्ट नहीं कर सके कि आत्मा क्या है?

  • 18वीं शताब्दी में विलियम जेम्स, वुंट तथा जेन्स सेली जैसे विचारको ने साइकोलॉजी को चेतना का विज्ञान माना 
  • सिगमंड फ्रायड ने चेतना की तीन अवस्थाओं का जिक्र किया था-
  1. चेतना
  2. अर्द्धचेतना
  3. अव चेतना

बीसवीं शताब्दी तक मनोविज्ञान को व्यवहार का विज्ञान माना जाने लगा था जिसमें प्रोफ़ेसर वाटसन का अहम योगदान था

मनोविज्ञान की विभिन्न परिभाषाएं:

  • मनोविज्ञान का सम्बन्ध प्रत्यक्ष मानव व्यवहार से है- गैरिसन
  • मनोविज्ञान व्यवहार और  अनुभव का विज्ञान है- स्किनर 
  • आधुनिक मनोविज्ञान का सम्बन्ध, व्यवहार की वैज्ञानिक खोज से है- मन
  • मनोविज्ञान व्यक्ति के अपने परिवेश के साथ किए जाने वाले कार्यों का वैज्ञानिक अध्ययन है- आर. एस. वुडवर्थ 
  • मानव स्वभाव का अध्ययन ही मनोविज्ञान है- बोरिंग, लैंग्फेल्ड व अन्य
  • मनोविज्ञान मानव-व्यवहार और मानव सम्बन्धों का अध्ययन है- क्रो एवम् क्रो
  • मनोविज्ञान को सर्वोत्तम तरीके से चेतना के वर्णन और व्याख्या के रूप में परिभाषित किया जा सकता है- जेम्स
  • मनोविज्ञान व्यवहार और मानसिक प्रक्रिया का अध्ययन करने वाला विज्ञान है- हिलगार्ड व एटकिंसन
  • मनोविज्ञान की सर्वाधिक स्पष्ट परिभाषा ‘मानव व्यवहार का विज्ञान’ के तौर पर दी जा सकती है- पिल्सबरी



शिक्षा मनोविज्ञान की विभिन्न परिभाषाएं: 

  • मनोविज्ञान के सिद्धांतों व परिणामों का शिक्षा के क्षेत्र में अनुप्रयोग शिक्षा मनोविज्ञान है- कॉलसनिक
  • शिक्षा मनोविज्ञान व्यक्ति के जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक सीखने के अनुभवों का वर्णन तथा व्याख्या करता है- क्रो एवं क्रो 
  • शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक परिस्थितयों के मनोवैज्ञानिक पक्ष का अध्ययन करना है- ट्रो
  • शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक विकास का क्रमबद्ध अध्ययन है- स्टीफन
  • शिक्षा मनोविज्ञान का मुख्य सम्बन्ध सीखने से है, यह मनोविज्ञान का वो अंग है जो शिक्षा के मनोवैज्ञानिक पहलुओं की वैज्ञानिक खोज से सम्बंधित है- सारे व टेलफ़ोर्ड
  • शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षा का मनोविज्ञान है- ई. ए. पील 
  • शिक्षा मनोविज्ञान को हम जन्म से प्रौढत्व तक विकास की अवस्थाओ से आगे बढ़ते समय व्यक्ति में आने वाले परिवर्तनों की व्याख्या करने वाले विज्ञान के तौर पर परिभाषित कर सकते हैं- सी. एच. जुड
  • शिक्षा मनोविज्ञान मुख्य रूप से शिक्षा की सामाजिक प्रक्रिया से परिवर्तित या निर्देशित होने वाले मानव व्यवहार के अध्ययन से सम्बंधित है- नॉल व अन्य
  • शैक्षणिक वातावरण स्वरुप छात्रों अथवा व्यक्तियों के व्यवहार के अध्ययन के रूप में शिक्षा मनोविज्ञान की परिभाषा दी जा सकती है- एच. आर. भाटिया
  • शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षणिक माहौल से प्रतिक्रिया के रूप में छात्रों या व्यक्तियों की क्रियाओं का अध्ययन है- कश्यप व पूरी 

यदि आप किसी topic पर one-liner, Quiz चाहते हैं या आपके पास कोई सुझाव है कृपया हमें नीचे comment box में लिखें 
चर्चा व प्रश्नोत्तर हेतु हमें  whatsaap पर सम्पर्क करें: 9453513579, 7007143425
&
Psychology in brief/मनोविज्ञान संक्षेप में Psychology in brief/मनोविज्ञान संक्षेप में Reviewed by Ravi kumaR on 11:01:00 Rating: 5

No comments:

Theme images by chuwy. Powered by Blogger.