20-हिंदी अति लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर भाग-5



1. ‘अधमरा’ का समास विग्रह है ।
उत्तर - आधा है जो मरा
2. किस रस को रसराज कहाँ जाता है ?
उत्तर - श्रंगार रस को
3. वत्सल रस और भक्ति रस किस रस के व्यापक दायरे में आते हैं ?
उत्तर - श्रृंगार रस के
4. ‘पावन’ शब्द का सन्धि विच्छेद है।
उत्तर - पौ + अन ( अयादि सन्धि )
5. रूढ शब्द किसे कहते है?
उत्तर - वे शब्द जो परंपरागत हो तथा जिन शब्दों के खंडों का कोई अर्थ न निकले रूढ़ शब्द कहलाते है।
उदा• - रोटी = रो + टी
         आग = आ + ग

6. ‘जल’ के पर्यायवाची है।
उत्तर - नीर, उदक, पानी, अम्बु, तोय, जीवन, वारि, मेघपुष्प आदि।
7. ‘ब्राह्मण’ पत्रिका के संपादक कौन हैं?
उत्तर - प्रताप नारायण मिश्र( यह पत्रिका कानपुर से प्रकाशित होती है।)
8. ‘समष्टि’ का विलोम शब्द क्या है?
उत्तर - व्यष्टि
9. योगरूढ़ शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर - जब योगिक शब्द अपनी सामान्य अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ बताने लगे तो वे शब्द योगरूढ़ शब्द कहलाते हैं।
उदा• - पंकज = पंक + ज (कीचड़ में उत्पन्न होने वाला)
                                              कमल 
        लम्बोदर = लम्ब + उदर (बड़े पेट वाला)  गणेश जी
10. छंद का सर्वप्रथम उल्लेख कहां मिला है ?
उत्तर - ऋग्वेद में

11. ‘नाक के बाल होना’ मुहावरे का अर्थ है ।
उत्तर - अत्यधिक प्रिय होना
12. बीसलदेव रासो किसके द्वारा रचित रचना है ?
उत्तर - नरपतिनाल्ह
13. गुरु के समीप रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाला का एक शब्द में अर्थ है ।
उत्तर - अन्वेवासी
14. रघुपति में कौन सा समास है ?
उत्तर - बहुव्रीहि समास
15. वृक्षच्छाया का समास विग्रह है।
उत्तर - वृक्ष + छाया ( व्यंजन सन्धि )
16. ‘बहाव’ में प्रयुक्त प्रत्यय है ।
उत्तर - आव
17. दोहा और रोला को क्रम से मिलाने पर कौन सा छंद बनता है ?
उत्तर - कुंडलिया छंद
18. ‘तीन बेर खाती थी वे तीन बेर खाती हैं’ मे कौन सा अलंकार है ?
उत्तर - यमक अलंकार
19. ‘त्र’ वर्ण किसके योग से बनता है?
उत्तर - त् + र ( संयुक्त व्यंजन )
20. ‘ठ’ वर्ण का उच्चारण स्थान है ।
उत्तर - मूर्धन्य(मूर्धा- मूँह के भीतर की ऊपरी छत का अगला भाग)

20-हिंदी अति लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर भाग-5 20-हिंदी अति लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर भाग-5 Reviewed by niteesh chandra on 15:46:00 Rating: 5

No comments:

Theme images by chuwy. Powered by Blogger.