20-हिंदी अति लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर भाग-4



1. देशज शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर - वे शब्द जो विभिन्न देशों की विभिन्न भाषाओं से हिंदी भाषा में अपना लिए गए हो, देशज शब्द कहलाते है।
उदा• - चिमटा, खिड़की, लोहा आदि।
2. मौलिक लेखन का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर - भाव प्रकाशन
3. ‘ग’ वर्ण का उच्चारण स्थान है।
उत्तर - कण्ठ
4. विदेशज शब्द किसे कहते है?
उत्तर - विदेशी भाषाओं से हिन्दी भाषा में आये शब्दों को विदेशी शब्द या विदेशज कहते है।
उदा• - स्कूल, रेडियो, कूपन आदि।
5. ‘अनाज’ का तत्सम शब्द है।
उत्तर - अन्न
6. ‘डाकघर’ कौन-सा शब्द है?
उत्तर - यौगिक शब्द
7. यौगिक शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर - ऐसे शब्द जो दो शब्दों के मेल से बने हो तथा उन दोनों शब्दों का कोई अर्थ हो, उन्हें यौगिक शब्द कहते हैं।
उदा• - विद्यालय, पाठशाला, डाकघर आदि।
8. ‘निर्विवाद’ का समास विग्रह है।
उत्तर - बिना विवाद का ( अव्ययीभाव समास)
9. ‘गंर्गोमि’ का सन्धि-विच्छेद है।
उत्तर - गंगा + ऊर्मि ( गुण सन्धि ) आ + ऊ = ओ
10. चौपाई किस प्रकार का छन्द है?
उत्तर - सममात्रिक छन्द
11. बुढ़ापा शब्द में कौन सी संज्ञा है ?
उत्तर - भाववाचक संज्ञा
12. ‘अध्यात्म’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?
उत्तर - अधि
13. ‘वेदना’ में कौन सा प्रत्यय है?
उत्तर - अना
14. ‘नाक रगड़ना’ मुहावरे का अर्थ है ।
उत्तर - दीनता पूर्वक प्रार्थना करना
15. ‘निषिद्ध’ का विलोम शब्द होता है।
उत्तर - विहित
16. ‘किसी बात का गूढ रहस्य जानने वाला’ को एक शब्द मे कहते है।
उत्तर - मर्मज्ञ
17. ‘प्रेम सागर’ किसकी रचना है?
उत्तर - लल्लू लाल की
18. ‘हंस’ पत्रिका सम्पादन किसने किया?
उत्तर - मुंशी प्रेमचंद
19. ‘नदी’ के पर्यायवाची है।
उत्तर - सरिता, निर्झरणी, तरंगिनी, तरनी, लहरी, सरि, तरंगवती, निग्नमा, तटिया, नदिया।
20. ‘देहलत्ता’ का समास विग्रह है।
उत्तर - देह रूपी लता ( कर्मधारय समास )

20-हिंदी अति लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर भाग-4 20-हिंदी अति लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर भाग-4 Reviewed by niteesh chandra on 14:46:00 Rating: 5

No comments:

Theme images by chuwy. Powered by Blogger.