25-हिंदी अति लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर भाग-२


1. वर्ण किसे कहते है ?
उत्तर- ध्वनि के लिखित रूप को वर्ण या अक्षर कहते है।
2. वर्णमाला किसे कहते हैं ?
उत्तर- वर्णों के उच्चारण समूह को वर्णमाला कहते हैं ।
3. स्वर किसे कहते हैं ?
उत्तर- जिन वर्णों को बोलने के लिए किसी अन्य वर्ण की सहायता नहीं लेनी पढ़ती है वह स्वर कहलाते हैं ।#eyesunit.com


4. हिंदी भाषा में कुल कितने स्वर हैं ?
उत्तर- हिंदी भाषा में कुल 11 स्वर है ।
5. हिंदी वर्णमाला में कुल कितने व्यंजन है ?
उत्तर- हिंदी वर्णमाला में 33 व्यंजन है ।
6. हिंदी वर्णमाला में कुल कितने वर्ण हैं ?
उत्तर- हिंदी वर्णमाला में कुल 52 वर्ण हैं ।
7. व्यंजन किसे कहते हैं ?
उत्तर- स्वरों की सहायता से बोले जाने वाले वर्ण व्यंजन कहलाते है ।
8. भाषा की सबसे छोटी इकाई कौन सी है ?
उत्तर- भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण है।


9. प्लुत स्वर किसे कहते हैं ?
उत्तर - वह स्वर जिनको बोलने में ह्वस्वसर से तीन गुना समय लगता है उसे प्लुत स्वर कहते हैं।
10. अल्पप्राण - जिन ध्वनियों के उच्चारण में श्वास बल कम हो उन्हें अल्पप्राण  कहते हैं ।
  • ये प्रत्येक वर्ग का पहला , तीसरा , पाचवाँ वर्ण होता है।
  • इनकी कुल संख्या 30 होती है।
  • य, र, ल, व (अन्तस्थ व्यंजन ) भी इसमें आते है।
  • क, ग, ङ, च, ज, ञ, ट, ड, ण, त, द, न, प, ब, म, य, र, ल, व।
  • सभी स्वर भी इसमें आते है।
11. महाप्राण - जिन ध्वनियों के उच्चारण में श्वास बल अधिक हो उन्हें महाप्राण कहते है।
  • यह प्रत्येक वर्ग का दूसरा और चौथा वर्ण होता है ।
  • इनकी कुल संख्या 14 होती हैं।
  • श, ष, स, ह (ऊष्म व्यंजन) भी इसमें आते है।
  • ख, घ, छ, झ, ठ, ढ, थ, ध, फ, भ, श, ष, स, ह।
11. प्रकम्पित वर्ण- ‘र’ प्रकम्पित वर्ण है।
12. सघोष व्यंजन किसे कहते हैं ?
उत्तर - जिन व्यंजन के उच्चारण में स्वरतंत्रियों में कम्पन होता है उसे सघोष व्यंजन कहते हैं।
  • ये प्रत्येक वर्ग की तीसरा, चौथा, पांचवा वर्ण होता है।
  • इसमें अंतस्थ व्यंजन (य, र, ल, व) तथा सभी स्वर इसमें आते है।
  • अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, ऋ, ग, घ, ङ, ज, झ, ञ, ड, ढ, ण, द, ध, न, ब,भ, म, य, र, ल, व, ह।
  • इनकी कुल संख्या 31 है।
13. अघोष व्यंजन किसे कहते हैं?
उत्तर - जिन व्यंजनो के उच्चारण में स्वरतंत्रियों में कम्पन नहीं होता है उसे अघोष व्यंजन कहते है।
  • यह प्रत्येक वर्ग का पहला दूसरा वर्ण होता है ।
  • इसमें ऊष्म व्यंजन (श, ष, स) भी होते है।
  • ‘ह’ अघोष व्यंजन नही है।
  • अघोष व्यंजन कुल 13 होते है।
  • क, ख, च, छ, ट, ठ, त, थ, प, फ, श, ष, स।
14. स्पर्श व्यंजन किसे कहते हैं ?
उत्तर - जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय कंठ, तालु, मूर्धा आदि जीभ को पूरा स्पर्श करना पड़े, उन्हें स्पर्श व्यंजन कहते हैं ।
  • इनकी संख्या 25 होती है।
  • ‘क’ वर्ग से लेकर ‘प’ वर्ग तक के सभी वर्ण स्पर्श व्यंजन होते है।
  • क, ख, ग, घ, ङ         -  क वर्ग
  • च, छ, ज, झ, ञ         -  च वर्ग
  • ट, ठ, ड, ढ, ण           -  ट वर्ग
  • त, थ, द, ध, न           -  त वर्ग
  • प, फ, ब, भ, म          -  प वर्ग


15. अंतस्थ व्यंजन किसे कहते हैं ?
उत्तर - जिन व्यंजनों के उच्चारण में श्वास का अवरोध बहुत कम रहता है , वे अंतस्थ व्यंजन कहलाते हैं ।
  • इनकी संख्या 4 होती है ।
  • य, र, ल, व
16. ऊष्म व्यंजन किसे कहते हैं?
उत्तर - जिन व्यंजनों के उच्चारण में मुख से गर्म श्वास निकले, उन्हें ऊष्म व्यंजन कहते हैं।
  • इनकी संख्या 4 होती हैं।
  • श, ष, स, ह।


17. संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं?
उत्तर - वे व्यंजन जो वर्णों के योग से बनते हैं, उन्हें संयुक्त व्यंजन कहते हैं ।
  • इनकी संख्या 4 होती है।
  • क्ष  =  क्  +  ष
  • त्र   =  त्  +  र
  • ज्ञ   =  ज्  +  ञ
  • श्र   =  श्  +  र


18. द्विगुण व्यंजन किसे कहते हैं ?
उत्तर - ‘ड़’ , ‘ढ़’ वर्णों को द्विगुण व्यंजन कहते हैं।
19. ह्रस्व स्वर किसे कहते है?
उत्तर - जिन स्वरों को बोलने में कम समय लगे , ह्रस्व स्वर कहलाते है।
20. दीर्घ स्वर किसे कहते है?
उत्तर - जो स्वर मूल स्वरों के योग से बनते है, उन्हे दीर्घ या संधि स्वर कहते है।


21. कौन से स्वर ह्रस्व स्वर होते है?
उत्तर - अ, इ, उ, ऋ  ह्रस्व स्वर होते है।
22. आयोगवाह क्या होते है?
उत्तर - ‘अं’ , ‘अः’ वर्ण को आयोगवाह कहते है।
23. प्रकम्पित वर्ण है।
उत्तर - ‘ र ‘ प्रकम्पित वर्ण है।
24. अल्पप्राण व्यंजन की कुल कितने होते है?
उत्तर - अल्पप्राण व्यंजन 30 होते है।
25. अघोष व्यंजन कौन से होते है?

उत्तर - क, ख, च, छ, ट, ठ, त, थ, प, फ, श, ष, स अघोष व्यंजन होते है।

25-हिंदी अति लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर भाग-२ 25-हिंदी अति लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर भाग-२ Reviewed by niteesh chandra on 18:31:00 Rating: 5

No comments:

Theme images by chuwy. Powered by Blogger.