UPTET Special Questions- 1 पर्यावरण अध्ययन


61.  निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आकलन प्रक्रियाओं के बारे में सबसे कम उपयुक्त है ?
क.  बच्चे को निजी विवरण और वैयक्तिक पृष्टपोषण ( फीडबैक ) देना वांछनीय अभ्यास है।
ख.  सीखने के संकेतकों और उप-संकेतकों की सूची बनाना रिपोर्टिंग को अधिक विस्तृत बनाता है।
ग.   'ठीक', 'अच्छा' और 'बहुत अच्छा' जैसी टिप्पणियाँ बच्चे के सीखने के बारे में एक समझ प्रदान करती है।
घ.  बच्चों के पोर्टफोलियों में केवल उनके सबसे बेहतर कार्य न होकर सभी तरह के कार्य होने चाहिए।
उत्तर - घ


62. दिए गए प्रश्न को ध्यान से पढ़िए -
' क्या आपने अपने घर या स्कूल के आस-पास जानवर देखे हैं जिनके छोटे बच्चे हैं ? अपनी नोटबुक में उनके नाम लिखिए। '
इस प्रश्न के माध्यम से किस प्रक्रमण कौशल का आकलन किया गया है ?
क.  वर्गीकरण एवं चर्चा
ख.  परिकल्पना एवं प्रयोग करना
ग.  न्याय के लिए सरोकार
घ.  अवलोकन एवं रिकार्डिंग
उत्तर - घ

63.  पर्यावररण अध्ययन की अन्त:विष्यी प्रकृति पर्यावरणीय मुद्दों को  ............. द्वारा सम्बोधित करती है ।
क. विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की विषय-वस्तु और पद्धति के प्रयोग
ख. सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा की
ग.  विन की विषय-वस्तु और पद्धति के प्रयोग
घ.  विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा की विषय-वस्तु और पद्धति के प्रयोग
उत्तर - घ


64.  कक्षा V-A के शिक्षक एक सवाल देते है : A पेड़ो के पाँच लाभ लिखिए।
 जबकि कक्षा V-B के शिक्षक निम्न सवाल देते है : B क्या होगा अगर धरती पर कोई पेड़ न हो ?
क.  A बद्ध अन्त वाला, अभिसारी है और B मुक्त अन्त वाला, अपसारी है।
ख.  A मुक्त अन्त वाला, अभिसारी है और B बद्ध अन्त वाला अपसारी है।
ग.  A मुक्त अन्त वाला , अपसारी है और B बद्ध अन्त वाल, अभिसारी है।
घ.  A बद्ध अन्त वाला, अपसारी है और B मुक्त अन्त वाला, अभिसारी है।
उत्तर - क

65.  कक्षा I में पर्यावरण अध्ययन में शिक्षार्थियों के आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा / से सत्य है / हैं ?
A.  मौखिक परीक्षाएँ, क्योंकि हो सकता है कि बच्चे लिखने में सक्षम न हो।
B.  ड्राॅइंग, क्योंकि बच्चों को इसमें आनन्द आता है।
C.  शिक्षकों का अवलोकन और रिकाॅर्डिंग
D.  ' किसी को रोकें नीति ' को ध्यान में रखते हुए आकलन की कोई आवश्यकता नहीं है।

क.  A, B तथा C
ख.  केवल D
ग.  A और B
घ.  C और D
उत्तर - D


66.  कक्षा V की शिक्षिका एक एल्युमीनियम फाॅइल लेती है और पानी में डाल देती है एवं दिखाती है कि वह ऊपर तैरता है। फिर वह फाॅइल मरोड़कर जोर से दबाती ( निचोड़ती ) है और फिर से पानी में डालती है तथा शिक्षार्थियों को दिखाती है कि वह डूबता है। बाद में वह शिक्षार्थियों को सोचने और कारण देने के लिए कहती है कि ऐसा क्यों हुआ। इस प्रश्न का उत्तर देने में निम्नलिखित में से कौन-से प्रक्रमण कौशल का प्रयोग किया जाएगा ?
क.  परिकल्पना
ख.  वर्गीकरण
ग.  अवलोकन
घ.  मापन
उत्तर - क



67.  पर्यावरण अध्ययन के शिक्षा-शास्त्र के सन्दर्भ में, सिवाय ....... के, निम्नलिखित सभी वांछनीय अभ्यास है ।

क.  आलोचनात्मक चिन्तन और समस्या-समाधान के लिए क्षमता-समवर्धन करने
ख.  बच्चे की अस्मिता (व्यक्तित्व ) का प्रोषण करने
ग.  वास्तविक अवलोकन के स्थान पर पाठ्य-पुस्तकीय ज्ञान की श्रेष्ठता को स्वीकार करने
घ.  पाठ्य-वस्तुओं और सन्दर्भों की बहुलता को बढ़ावा देने
उत्तर - ग  ( वास्तविक अवलोकन के स्थान पर पाठ्य-पुस्तकीय ज्ञान की श्रेष्ठता को स्वीकार करना पर्यावरण अध्ययन के शिक्षा-शास्त्र के सन्दर्भ में वांछनीय अभ्यास नहीं है।


68.  महेश कक्षा IV के शिक्षक है। वे ' वृक्ष-संरक्षण ' की अवधारणा पर शिक्षार्थियों को संवेदनशील बनाने के लिए योजना बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी एक गतिविधि इस उद्देश्य के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है ?
क.  वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करना
ख.  एक पौधे को अपनाने और उसका पोषण करने के लिए प्रत्येक शिक्षार्थी को अभिप्रेरित करना
ग.  पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शिक्षार्थियों को प्रोत्साहित करना
घ.  समूह चर्चा के लिए शिक्षार्थियो के समूह बनाना
उत्तर - ख (शिक्षार्थियों को ' वृक्ष-संरक्षण ' की अवधारणा के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु उन्हें एक पौधे को अपनाने और उसका पोषण करने के लिए अभिप्रेरित करना सर्वाधिक उपयुक्त है। )

69.  पर्यावरण अध्ययन में, बच्चे शिल्पकला और चित्रकला को समूह में सीखना विशेष रूप से पसन्द करते है, क्योंकि
A. यह सहपाठी अधिगम को बढ़ावा देता है
B. यह सामाजिक अधिगम को बेहतर बनाता है
C. जब बच्चों की सृजनात्मकता की प्रशंसा की जाती है, तो वे खुश होते है व उसके प्रति प्रेरित भी होते है
D. यह कक्षा में अनुशासन को बढ़ाता है

क. A और D
ख.  A, B व D
ग.  A, B तथा C
घ.  B और C


70.  'प्रयोग करना ' आकलन का एक संकेतक है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रयोग करने सम्बन्धी संकेतक का आकलन करने का सबसे उपयुक्त तरीका है ?
क.  चित्र-पठन
ख.  सृजनात्मक लेखन
ग.  निदर्शन / प्रदर्शन
घ.  हस्तपरक गतिविधि
उत्तर - घ ( हस्तपरक गतिविधियाँ प्रयोग करने सम्बन्धी आकलन करने का सबसे उपयुक्त तरीका है। )

UPTET Special Question- 1 बाल विकास एवं शिक्षा-शास्त्र

UPTET Special Questions- 1 पर्यावरण अध्ययन UPTET Special Questions- 1 पर्यावरण अध्ययन Reviewed by BasicKaMaster on 09:00:00 Rating: 5

No comments:

Theme images by chuwy. Powered by Blogger.