11. विकास की गति एक व्यक्ति से दूसरे मे भिन्न होती है, किन्तु यह एक ........ नमूने का अनुगमन करती है
क. एड़ी-से-चोटी
ख. अव्यवस्थित
ग. अप्रत्याशित
घ. क्रमबद्ध और व्यवस्थित
उत्तर घ.
12. विकास के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक उचित है -
क. विकास जन्म के साथ प्रारम्भ होता है और समाप्त होता है
ख. सामाजिक-सांस्कृतिक सन्दर्भ विकास में एक महत्वपूर्ण भमिका का निर्वाह करता है
ग. विकास एकल आयामी है
घ. विकास पृथक होता है।
उत्तर ख.
13. व्यक्तियों में एक-दूसरे से भिन्नता क्यो होती है ?
क. वातावरण के प्रभाव के कारण
ख. जन्मजात विशेषताओं के कारण
ग. वंशानुक्रम और वातावरण के बीच अन्योन्यक्रिया के कारण
घ. प्रेतेयेक व्यक्ति को उसके माता-पिता से जीनों का भिन्न समुच्चय प्राप्त होने के कारण
उत्तर ग. वंशानुक्रम जहाँ हमें विकसित होने की क्षमता प्रदाना करता है वही वातावरण इन क्षमताओं को विकसित होने के अवनसर प्रदान करता है। अत: व्यक्तियों में एक-दूसरे से भिन्नता वंशानुक्रम और वातावरण के बीच अन्योन्यक्रिया के कारण होती है।
14. बच्चे के समाजीकरण में परिवार ........................ भूमिका निभाता है
क. कम महत्वपूर्ण
ख. रोमांचकारी
ग. मुख्य
घ. गौण
उत्तर ग. बच्चे के समाजीकरण में परिवार एक मुख्य भूमिका निभाता है। अनेक मनोवैज्ञानिकों का मत है कि परिवार ही वह पहली संस्था है, जो बच्चे को शिष्टाचार एवं नैतिक विकास की शिक्षा देकर उसे योग्य व्यक्ति बनाता है।
15. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही मिलान वाला जोड़ा है ?
क. मूर्त संक्रियात्मक बच्चा - साधारण एवं वर्गीकरण करने योग्य
ख. औपचारिक सक्रियात्मक बच्चा - अनुकरण प्रारम्भ, कल्पनापरक खेल
ग. शैशवास्था - तर्क का अनुप्रयोग और अनुमान लगाने से सक्षम
घ. पूर्वसंक्रियात्मक बच्चा - निगमनात्मक विचार
उत्तर क.
16. एक बच्ची कहती है, "धूप में कपड़े जल्दी सूख जाते है।" वह ........... की समझ को प्रदर्शित कर रही है।
क. प्रतीकात्मक विचार
ख. अहकेन्द्रित विचार
ग. कार्य-कारण
घ. विपर्यय चिन्तन
उत्तर ग
17. पियाे के अनुसार, बच्चों का चिन्तन वयस्कों से ................... में भिन्न होता है बजाय ............ के।
क. मात्रा, प्रकार
ख. आकार, मूर्तपरकता
ग. प्रकार, मात्रा
घ. आकार, किस्म
उत्तर - ख
18. निम्नलिखित में से कौन सा एक आधारभूत सहायता का उदाहरण है ?
क. अनुबोधन और संकेत देना तथा नाजुक स्थितियों पर प्रश्न पूछना
ख. शिक्षार्थियों को प्रेरित करने वाले भाषण देना
ग. प्रश्न पूछने को बढ़ावा दिए बिना स्पष्टीकरण देना
घ. मूर्त और अमूर्त दोनो प्रकार के उपहार देना
उत्तर क . अनुबोधन और संकेत देना तथा नाजुक स्थितियों पर प्रश्न पूछना, आधारभूत सहायता के उदाहरण है।
19. वाइगोत्स्की के अनुसार, बच्चे सीखते हैं
क. जब पुनर्बलन प्रदान किया जाता है
ख. परिपक्व होने से
ग. अनुकरण से
घ. वयस्कों और समवयस्कों के साथ परस्पर क्रिया से
उत्तर घ. वाइगोत्स्की का विचार था कि बच्चे, व्यस्कों और समवयस्कों के साथ परस्पर क्रिया से सीखते है।
20. कोलबर्ग ने प्रस्तुत किए है
क. संज्ञानात्मक विकास के चरण
ख. शारीरिक विकास के चरण
ग. संवेगात्मक विकास के चरण
घ. नैतिक विकास के चरण
उत्तर घ. कोलबर्ग द्वारा नैतिक विकास के चरण प्रस्तुत किए गए है। उन्होंने अपने नैतिक विकास सिद्धान्त को तीन स्तरों तथा छह चरणों प्रत्येक स्तर को दो-दो चरणों में बाँटकर अध्ययन किया है।
UPTET Special Question- 2 बाल विकास एवं शिक्षा-शास्त्र
Reviewed by BasicKaMaster
on
23:33:00
Rating:
No comments: