UPTET Success Tips



अभी यू.पी.टी.ई.टी. 2016 के 2 महीने से ज्यादा दिन है। बहुत से परीक्षार्थी इन्टरनेट पर अच्छे अंक पाने के लिए Tips और Study Plan खोजते है। आज Team EyesUnit कुछ Research के बाद आपको कुछ बिन्दु बता रही है जो कि कम समय में अच्छे अंक प्राप्त करने में सहायक होंगे।

पहले हम परीक्षा का पैटर्न और अंक प्रणाली देखते है -

  भाग      विषयवस्तु (सभी अनिवार्य)   
  प्रश्नों की संख्या    
   कुल अंक   
(i)
 बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र
30 MCQ
30 Marks
(ii)
 भाषा-1
30 MCQ
30 Marks
(iii)
 भाषा-2
30 MCQ
30 Marks
(iv)
 गणित
30 MCQ
30 Marks
(v)
 पर्यावरणीय शिक्षा
30 MCQ
30 Marks

Tips

1. अपनी अच्छे विषय को जाने :- किसी भी परीक्षा के तैयारी से पहले हमें अपने विषय जो अच्छे से आते हो या जिनमें आप कमजोर है को जान ले फिर उसी अनुसार तैयारी करे। कमजोर विषय को ज्यादा समय दे।

2. पिछले वर्ष के यू.पी.टी.ई.टी के प्रश्न पत्र लगा ले :- पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र लगाने से आपको प्रश्नो की प्रकृति के बारे में पता लग जायेगा। यह तैयारी का महत्वपूर्ण अंग है।

3. अपने प्रदर्शन का निरीक्षण - अपने प्रदर्शन का निरीक्षण करेे। इस निरीक्षण से आप विषय में कितने अच्छे हुए और कितनी अधिक मेहनत करना है इसका पता लग जायेगा। इसके अनुसार आप आगे की तैयारी करे।

4. समय प्रबन्धन :- किसी भी परीक्षा के लिए समय प्रबन्धन आवश्यक है, आप अपने अच्छे विषय तथा कमजोर विषय के अनुसार समय प्रबन्धन करेें। समय का पूरा प्रयोग करे, समय बहुमूल्य है।

5. चतुराई पूर्वक परिश्रम करें कठिन परिश्रम न करे(Do smart work, not Hard work) :- समय कम होने की वजह से आप कठिन परिश्रम करने के बजाय Smart Work करे कम समय में अधिक से अधिक ग्रहण करें ब सीखे। समय का पूरा प्रयोग करे, समय बहुमूल्य है।

6. शुद्धता (Accuracy ) और प्रयास (Attempt) :- यू.पी.टी.ई.टी में नकारात्मक मूल्यांकन नही हैं फिर भी आपके प्रयासो (Attempts Questions)  की शुद्धता आपके अंको को बढ़ाने में सहायक होगी। जैसा कि हम जानते है कि यह प्रतियोगिता (Competition)  है और प्रतियोगिता में शुद्धता का महत्व बहुत अधिक है।

7. वैकल्पिक भाषा का चयन :- वैकल्पिक भाषा का चयन समझदारी से करें। वहीं विषय का चयन करें जिसमें आपका आत्मविश्वास अधिक हो कि आप अधिकतम अंक प्राप्त कर सकेंगे। यह आपको अंको को बढ़ाने में सहायक होगा।

यदि आपको इस से संबंधित या अन्य कोई प्रश्न है तो आप कमेंट बाॅक्स में जाकर कमेंट कर सकते हैं। और प्लीज इस पोस्ट को शेयर करे।
Like us for instant news :- Like
For mail and Free message notification Please fill the form:- Click Here
UPTET Success Tips UPTET Success Tips Reviewed by BasicKaMaster on 13:55:00 Rating: 5

No comments:

Theme images by chuwy. Powered by Blogger.