Hindi Class 1

भाषा
भाषा का आरंभ ध्वनि से होता है। 'भाषा' शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के ‘भाष्’ से हुई है।
       मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। वह समाज मं अपने विचारों को दूसरों के प्रति प्रकट तथा दूसरों के विचारों को सुनता है तथा उनको समझने का प्रयास करता है इसके लिए मनुष्य को शब्दों का प्रयोग करना पड़ता है।     
        अर्थात् शब्दों का वह समूह, जिनके द्वारा मनुष्य अपने विचारों का आदान-प्रदान करता है वह विचार 'भाषा ' कहलाता है ।
                     भाषा के मूल आधार
1. अक्षर या वर्ण    2. शब्द।       3. वाक्य

1. अक्षर या वर्ण-  अक्षर या वर्ण वह छोटी से छोटी ध्वनि इकाई है जिसको तोड़ा न जा सके।
जैसे- अ,इ,क,ख,ग,घ आदि
2. शब्द- वणो या अक्षरों के संयोग (मेल)को शब्द कहते है।                    
   जैसे -कलम ,सरल ,कागज आदि।
3. वाक्य- शब्दो के समूह को वाक्य  कहते है। जिसका सुनिश्चित अर्थ होता है। अर्थात दो या दो से अधिक शब्दों के मिलने से वाक्य बनता है।


भारत में भाषा के तीन रूप है।
1.क्षेत्रीय भाषा    2.परिनिष्ठित भाषा    3.राष्ट्रभाषा 

1.क्षेत्रीय भाषा- क्षेत्रीय भाषा सामान्यता जनता अपने समूह या घरों में करती है। भारत में 436 से अधिक बोलियां बोली जाती हैं तथा हिन्दी की 18 बोलियां है।
2.परिनिष्ठित भाषा- परिनिष्ठित भाषा को आदर्श भाषा भी कहते है। जब कोई भाषा या बोली व्याकरणिक ढांचे में ढलकर एक सुव्यवस्थित रूप ले लेती है उसे परिनिष्ठित या आदर्श भाषा कहते है।
3. राष्ट्रभाषा- राष्ट्रभाषा से तात्पर्य है राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त भाषा। राष्ट्रभाषा किसी भी देश की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा होती है जिसे संपूर्ण राष्ट्र में भाषा कार्य (जैसे लिखने पढ़ने बोलने तथा वार्तालाप) के लिए प्रमुखता से प्रयोग में लाई जाती है। राजकीय कार्यों में राजभाषा या राष्ट्रभाषा का प्रयोग होता है।

हिन्दी की उपभाषाएँ,बोलियाँ तथा बोले जाने वाले क्षेत्र-

हिन्दी की उपभाषाएँ
बोलियाँ
बोले जाने वाले क्षेत्र
 राजस्थानी हिन्दी
राजस्थानी, मारवाड़ी, सिन्धी
राजस्थान, सिन्ध, मालवा
पश्चिमी हिन्दी
ब्रजभाषा, खड़ी बोली, हरियाणवी, कौरवी, बुंदेली, कन्नौजी
हरियाणा, उत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली
पूर्वी हिन्दी
अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी
मध्य-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
बिहारी हिन्दी
भोजपुरी, मगही, मैथिली
बिहार, झारखण्ड
पहाड़ी हिन्दी
गढ़वाली, कुमाऊँनी
उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश

 प्रमुख बिन्दु-

      भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है, तथा हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी है।
      भाषा के प्रमुख अवयव,वर्ण,शब्द पद व वाक्य है।
      भाषा का आरम्भ ध्वनि से होता है।
      ऐतिहासिक तथा  भौगोलिक  दृष्टि से हिन्दी की पांच उपभाषाएं है।
      भारत के 10 राज्यों की राजकीय भाषा हिंदी है।
Hindi Class 2
 यदि आपको इस से संबंधित या अन्य कोई प्रश्न है तो आप कमेंट बाॅक्स में जाकर कमेंट कर सकते हैं। और प्लीज इस पोस्ट को शेयर करे।
Like us for instant news :- Like

For mail and Free message notification Please fill the form:- Click Here
यू.पी.टी.ई.टी से सम्बन्धित अपडेट्स, न्यूज एवं नोट्स के लिए इस पेज को बुकमार्क करने के लिए Ctrl+D करें।

          
Hindi Class 1 Hindi Class 1 Reviewed by BasicKaMaster on 10:47:00 Rating: 5

No comments:

Theme images by chuwy. Powered by Blogger.