Environmental Education Class 2


Environmental Education Class 1
पर्यावरणीय अध्ययन की आवश्यकता
-विभिन्न तकनीकी विकासों के साथ-साथ हमारे समाज में प्रदूषण की गम्भीर समस्या सिर फैलाती जा रही  है इस समस्या का एकमात्र हल पर्यावरण अध्ययन और जागरूकता है !
-बढ़ती जनसंख्या प्रत्यक्ष रूप से प्रत्येक प्राकृतिक संसाधन पर ऋणात्मक प्रभाव डाल रही है, पर्यावरणीय अध्ययन द्वारा सृजित जागरूकता से ही इस प्रभाव से लड़ा जा सकता है !

-हम मानवों ने विकास की होड़ में अपने समस्त प्राकृतिक संसाधनों को दाव पर लगा दिया, ‘खत्म होते वृक्ष, अन-उपजाऊ होती मृदा, लुप्त होते प्राकृतिक जल स्रोत एवं विषैली होती वायु इसका उदाहरण है,’ इन सबको बिना पर्यावरण अध्ययन के पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता !
-अपने आसपास की नष्ट होती जैव विविधता को पर्यावरणीय अध्ययन द्वारा ही बचाया जा सकता है !
-पर्यावरण में जैविक और अजैविक घटकों का सामंजस्य पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है पर्यावरण अध्ययन के अभाव में यह संतुलन बिगड़ सकता है !
-हम जानते हैं कि बदलते स्थान के अनुसार पर्यावरण बदलता है एवं समस्याएं भी बदलती हैं और इन समस्याओं को समझने एवं उनके सही हल को ढूंढने के लिए पर्यावरणीय विज्ञान एवं इससे जुड़े शोध अति महत्वपूर्ण है !
     उपरोक्त बिंदुओं के आधार पर हम कह सकते हैं कि प्रदूषण, बढ़ती जनसंख्या, लुप्त होती जैव विविधता और बिगड़ता पर्यावरणीय असंतुलन वर्तमान समय की ज्वलंत समस्याएं हैं और पर्यावरणीय अध्ययन ही इनका एक मात्र उपचार  है !
पर्यावरणीय अध्ययन का महत्व
-पर्यावरण अध्ययन का प्रथम व मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है !
-पर्यावरणीय अध्ययन से लोग समझ पाते हैं कि किस क्रिया कलाप से वह अपने आस-पड़ोस को क्षति पहुंचा रहे हैं और किस क्रिया कलाप से लाभ !


-पर्यावरणीय शिक्षा लोगों को भविष्य में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान से अवगत कराती है !
-पर्यावरणीय शिक्षा छात्रों में आपसी सहयोग सामंजस्य संसाधनों के संरक्षण एवं प्रकृति के सम्मान की भावना को जन्म देती है !
-पर्यावरणीय अध्ययन कहीं ना कहीं दूरदर्शिता की मानसिकता को जन्म देता है !
-पर्यावरणीय शिक्षा समाज में व्याप्त भ्रमों को तथ्यों के माध्यम से दूर करने का भी कार्य करती है !

-पर्यावरणीय विज्ञान की विभिन्न शाखाएं हमें हमारी धरा को समझने में मदद करती है जैसे कि वातावरण विज्ञान हमें पृथ्वी के वातावरण को समझने में मदद करता है और जिसके द्वारा हम ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को समझ व उसको हल कर सकते !
अत: हम कह सकते हैं पर्यावरणीय अध्ययन  वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण 

है !

यदि आपको इस से संबंधित या अन्य कोई प्रश्न है तो आप कमेंट बाॅक्स में जाकर कमेंट कर सकते हैं। और प्लीज इस पोस्ट को शेयर करे।
Like us for instant news :- Like

For mail and Free message notification Please fill the form:- Click Here
यू.पी.टी.ई.टी से सम्बन्धित अपडेट्स, न्यूज एवं नोट्स के लिए इस पेज को बुकमार्क करने के लिए Ctrl+D करें।

Environmental Education Class 2 Environmental Education Class 2 Reviewed by BasicKaMaster on 08:17:00 Rating: 5

No comments:

Theme images by chuwy. Powered by Blogger.