भूगोल one liners-1(पृथ्वी की संरचना)


पृथ्वी की आंतरिक संरचना

आधुनिक भूगर्भशास्त्रियों ने पृथ्वी की संरचना को तीन परतों में विभाजित किया है ।

1. भूपटल या भूपर्पटी [Crust]

2. मेण्टल [Mantle]

3. क्रोड [Core]



1. भूपटल या भूपर्पटी [Crust] -

●     यह पृथ्वी की सबसे ऊपरी तथा पतली परत है।

●     इसकी औसत मोटाई लगभग 30 किलोमीटर है।

●     महाद्वीपीय भागों में इसकी मोटाई 40 किलोमीटर तक है ।

●     यह पृथ्वी के आयतन का 0.05 %.है।

●     महाद्वीपीय Curst ग्रेनाइट और नीस चट्टानों की बनी होती है ।

●     महासागरीय Crust बेसाल्ट चट्टानों की बनी होती है।

●     Crust और Mantle का सबसे ऊपरी भाग मिलकर स्थलमंडल बनाते हैं । इसकी गहराई लगभग 100 किलोमीटर तक है ।

●     Crust का बाहरी भाग अवसादी पदार्थों से बना होता है ।

●     इसके निचले भाग में रवेदार अग्नेय और रूपांतरित शैल पाये जाते है।



2. मेण्टल [Mantle] -

●     यह पृथ्वी की सतह में Crust के बाद लगभग 100 से 2900 किलोमीटर के नीचे तक विस्तृत है ।

●     यह पृथ्वी के आयतन का 16% निर्मित करता है।

●     भूपर्पटी (Crust) और ऊपरी मंडल के मध्य की सीमा को विच्छिन्न सतह कहा जाता है । इसकी खोज मोहरोवाइसिक के द्वारा की गई ।

●     मेण्टल को दो भागों में बांटा गया है ।

            1. ऊपरी मेण्टल - 700किमी• तक।

            2. निचली मेण्टल - 700 - 2900 किमी• तक।



3. क्रोड [Core]-

●     यह पृथ्वी की सबसे आंतरिक भाग है जो मेण्टल (Mantle) के नीचे पृथ्वी के केंद्र तक पाया जाता है।

●     इसकी गहराई 2900 से 6400 किलोमीटर तक विस्तृत है ।

●     यह भाग निकल और लोहे धातु से बना हैं ।

●     ऊपरी कोर और नीचले भूपर्पटी के बीच लेहमैन असंबद्धता पायी जाती है।



ध्यान दे-

●     ऊपरी Crust और निचली Crust के बीच को कोनार्ड  कहते हैं ।

●     Crust और मेण्टल (Mantle) के बीच के भाग को मोहो कहते हैं ।

●     ऊपरी मेण्टल और नीचलेे मेण्टल के बीच के भाग को रेपेटी कहते हैं ।

●     मेण्टल और क्रोड के बीच के भाग को गुटेनबर्ग कहते हैं ।

●     ऊपर क्रोड तथा निचली क्रोड के बीच के भाग को लेहमैन कहते है।



ऑस्ट्रिया के भूगोल शास्त्री एडवर्ड स्वेज ने पृथ्वी की आंतरिक संरचना को तीन परतों में बांटा है।

सिआल (SIAL)
सीमा (SIMA)
निफे (NIFE)


1.सिआल (SIAL) -

●     इस परत में एलमुनियम और सिलिका की अधिकता पाई जाती है ।

●     इस परत की चट्टान में अम्लीयता अधिक होती है।

●     इसका औसत घनत्व 2.9 gm/cm3 होता है।



2. सीमा (SIMA)-

●     इस परत में सिलिका और मैग्नीशियम की अधिकता होती है ।

●     इस परत में बेसाल्ट और ग्रेबो की अधिकता पाई जाती है।

●     इसका औसत घनत्व 2.9 से 4.7 gm/cm3  होता है।

3. निफे (NIFE) -

●     इस परत में निकिल और आयरन पाया जाता है ।

●     यह पृथ्वी में पृथ्वी की चुंबकीय शक्ति होती है।

●     इसका औसत घनत्व 12 gm/cm3 होता है।





1. किस वैज्ञानिक ने पृथ्वी का औसत घनत्व ज्ञात किया ?

उत्तर - न्यूटन ने

2. पृथ्वी का माध्य या आंतरिक घनत्व होता है।

उत्तर - 5.5 gm/cm3

3. पृथ्वी की आंतरिक संरचना को एडवर्ड स्वेज ने कितने भागों में बांटा है?

उत्तर - तीन भागों में
सिआल(SIAL)
सीमा (SIMA)
निफे (NIFE)


4. सिआल का निर्माण किन तत्वों से मिलकर हुआ है?

उत्तर - Aluminum + Silica

5.  पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत को क्या कहते हैं ?

उत्तर - सिआल (SIAL)

6. निफे का निर्माण कैसे हुआ है ?

उत्तर - Nikle + Iron से

7. बेसाल्ट और ग्रेबों की अधिकता किस परत में पाई जाती है?

उत्तर - सीमा (SIMA) में

8. पृथ्वी की दूसरी परत सीमा का निर्माण कैसे हुआ है?

उत्तर - Silica + Magnesium से


9. किस पर्वत की चट्टानों में अम्लीयता अधिक पाई जाती है?

उत्तर - सिआल (SIAL)

10.  पृथ्वी की कोर में अधिक घनत्व का क्या कारण है?

उत्तर - चुंबकीय प्रकृति के कारण

11. पृथ्वी की आंतरिक संरचना में बाह्य कोड किस अवस्था में पाया जाता है ?

उत्तर - तरल अवस्था में

12. महाद्वीपीय भूपर्पटी किन चट्टानों की बनी होती है ?

उत्तर - ग्रेनाइट व नीस की


13.  महासागरीय भूपर्पटी किस चट्टान की बनी होती है?

उत्तर - बेसाल्ट की

14. मेण्टल (Mantle) पृथ्वी की आंतरिक संरचना में कितने से कितने सतह तक विस्तृत है ?

उत्तर - 100-2900 किमी• तक

15. कौन सी परत महाद्वीपीय अवसादी शैलों के नीचे स्थित है?

उत्तर - सिआल (SIAL)

16. निफे का औसत घनत्व कितना होता है?

उत्तर - 12 gm/cm3

Shorts on भोजन-प्रोटीन👈

Shorts on भोजन-कार्बोहाइड्रेट👈

shorts on भोजन for tet/ctet👈
यदि आप किसी topic पर one-liner, Quiz चाहते हैं या आपके पास कोई सुझाव है कृपया हमें नीचे comment box में लिखें 
चर्चा व प्रश्नोत्तर हेतु हमें  whatsaap पर सम्पर्क करें: 9453513579, 8299717989
&
plz Like & Share our efforts with ur friends👈
because sharing is caring🤓
भूगोल one liners-1(पृथ्वी की संरचना) भूगोल one liners-1(पृथ्वी की संरचना) Reviewed by Ravi kumaR on 02:30:00 Rating: 5

No comments:

Theme images by chuwy. Powered by Blogger.